रूस ने रक्षा खर्च बढ़ाकर 100 अरब डॉलर किया।

रूस ने 2023 में रक्षा खर्च के लक्ष्य को दोगुना बढ़ाकर 100 अरब डॉलर कर दिया है। यूक्रेन के साथ युद्ध करने पर शुरुआत में अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाएबावजूद रूसी अर्थव्यवस्था खूब फल-फूल रही है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रूसी सरकार के कुल खर्च में रक्षा खर्च की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी पहुंच गई है। साल की शुरुआत में रूस ने रक्षा खर्च का लक्ष्य 54 अरब डॉलर रखा था। लेकिनपहले छह महीने में ही रूस लक्ष्य से 12 फीसदी ज्यादा खर्च कर चुका है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध और युद्ध के भारी खर्च के बाद भी रूस की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। विश्लेषकों का मानना है कि रूस की घरेलू अर्थव्यवस्था को  सैन्य उद्योग से बल मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक रूस ने सैनिकों सेना पर इस साल के शुरुआती 6 महीनों में करीब 1000 अरब रूबल खर्च किए हैं। जुलाई में रूसी उपप्रधानमंत्री डेनिस मैनट्यूरोव ने कहा था कि अब हर माह उतना गोला-बारूद बन रहा हैजितना पूरे 2022 में नहीं बना था।

पश्चिमी विश्लेषकों का दावा है कि रूस युद्ध की फंडिंग के लिए स्कूलअस्पताल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर होने वाले खर्च में कटौती कर रहा है। हालांकिसैन्य गतिविधियों की वजह से अर्थव्यवस्था में सक्रियता बनी हुई है। जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को शुक्रवार को रूस की एक कोर्ट ने 19 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। उन्हें यह तीसरी और सबसे लंबी अवधि की जेल की सजा सुनाई गई है। 47 वर्षीय नवलनीजो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे कट्टर आलोचक हैंपहले से ही धोखाधड़ी और अन्य कथित अपराधों के लिए 11 साल से ज्यादा जेल की सजा काट रहे हैं। नवलनी को एक चरमपंथी संगठन की स्थापना और उसकी गतिविधियों को वित्त पोषित करने का दोषी ठहराया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह दो ड्रोन ने काला सागर स्थित रूसी नौसेना के बेस पर हमला कियाजिससे एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकिबाद में दोनों ड्रोन को मार गिराया। वहींयूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहारूसी पोत ओलेनगोर्स्की गार्नयाक को तबाह कर दिया गया हैयह अब यूक्रेन के लिए मुसीबत नहीं बन पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *