शीला मंडल ने घोघरडीहा नगर पंचायत में किया दो सड़क का उद्घाटन

घोघरडीहा (मधुबनी): बिहार सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह फुलपरास विधायक शीला मंडल ने शनिवार को घोघरडीहा नगर पंचायत में दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
वार्ड-1 में भिखारी मंडल के घर से विशाल दुकान तक सड़क की 7.53 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराई गई, जबकि वार्ड-3 में रंजीत सदाय के घर से गूगली कामत के घर तक 24.44 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया।

उद्घाटन समारोह में घोघरडिहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामनरेश कामत, फुलपरास प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र नारायण कामत सहित  स्थानीय पदाधिकारी एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(संतोष कुमार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *