लाल किला मैदान में संपन्न हुआ लव कुश रामलीला कमेटी का भव्य भूमि पूजन समारोह

नई दिल्ली। देश की प्रख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से आगामी रामलीला मंचन को लेकर लाल किला मैदान में भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी और लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की मौजूदगी में वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी भगवान श्रीराम की लीला के मंचन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।हाईटेक डिजिटल मंचन और एक लाख दीपों से बनेगा श्रीराम का चित्र

 

अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ अभियान के तहत 5,100 जेन-जी युवाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से भगवान श्रीराम का चित्र बनाने की भी योजना है।
उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन हाईटेक डिजिटल तकनीक के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर रामलीला का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकारों के मंचन में शामिल होने की जानकारी दी गई।
कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि समारोह के दौरान बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, अशोक गोयल देवरहा, अनिल शर्मा, विशेष रवि, रामनिवास गोयल, वीरेंद्र सचदेवा और एम.एस. बिट्टा सहित कई गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी सत्यभूषण जैन, संदीप भूटानी, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कटारिया, विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी, अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता और राजा पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष की रामलीला में पारंपरिक धार्मिक प्रस्तुति के साथ आधुनिक तकनीक और भव्य मंचन का समावेश देखने को मिलेगा।

Santosh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *