भाजपा नेताओं ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग!

मधुबनी, बिहार: – खुटौना थाना परिसर में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री विजय शंकर प्रसाद, खुटौना पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रवक्ता विजय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन में भाजपा खुटौना पूर्वी मंडल अध्यक्ष सेतलाल साहू, निवासी बलानपट्टी, के साथ कथित रूप से हो रहे अत्याचार एवं उनके स्वजनों द्वारा उनके तथा उनकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान नेताओं ने थानाध्यक्ष धीरज कुमार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

संतोष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *