‘किशोर राष्ट्रीय स्मारक’ खंडवा में!

अपने मधुर फनकार पर दुनिया को रिझाने वाले यादगार गायकी के धनी किशोर कुमार की बात ही कुछ निराली है! आज तक दुनिया में लाखों फनकार आए और चले गए लेकिन किशोर कुमार सा न कोई हुआ और न ही कोई होगा। उनकी गायकी में एक अलग ही दीवानगी थी जिसे लोग बहुत पसंद करते थे। अपनी जबरदस्त गायिकी और अनोखी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई। किशोर कुमार अपनी सिंगिंग को लेकर तो बॉलीवुड में मशहूर तो थे हीलेकिन इसके साथ ही वह अपने चंचल स्वभाव से भी हर किसी का मन मोह लेते थे। बीते दिन शुक्रवार (4 अगस्त) को किशोर कुमार का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनको सभी ने याद किया। किशोर कुमार की जन्मस्थली मध्यप्रदेश खंडवा में है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार वहां एक राष्ट्रीय स्मारक बना सकती है। दरअसल 4 अगस्त को किशोर कुमार की 94वीं जयंती थी और इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने खंडवा में उनके पुश्तैनी मकान को लेकर कहा, ‘क्योंकि वह किशोर दा के परिजन की संपत्ति हैउस पर हमारा अधिकार नहीं हैलेकिन यदि वह दो कदम आगे बढ़कर मकान सरकार को दे देते हैं तो मध्य प्रदेश की हमारी सरकार इस मकान को किशोर राष्ट्रीय स्मारक संगीत का मंदिर बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

यह सभी जानते है कि किशोर कुमार बड़े ही हरफनमौला थे। वैसे तो उनको लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी। लेकिन किशोर कुमार हमेशा अपने सपनों का आशियाना अनोखा बनाना चाहते थे। हालांकि किशोर कुमार का सपनों का आशियाना दूसरों से काफी अलग था। किशोर कुमार के बारे में यहाँ कहा जाता था कि वे एक बार अपने घर में आर्किटेक्चर को बुलाया और उन्हें कहा कि वह ऐसा घर चाहते हैंजहां बस हर कमरे में पानी हो यहां तक कि उनका बेडरूम भी। इतना ही नहीं सिंगर की तो ये भी ख्वाहिश थी कि उनके बेडरूम में एक नांव हो जिसमें वह बैठकर डायनिंग हॉल तक जा सकेहालांकि उनका यह सपना साकार नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *