पवन सिंह बनेंगे ‘योगी’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का फ़िल्मी ग्राफ़ बुलंदियों पर जाने वाला है। चर्चा है कि उन्होंने हालिया पांच भोजपुरी फिल्में साइन की हैंजिनके नाम हैं- हिदायत खानयोगीरूद्रसनक और बिहार। उन्होंने ये भी दावा किया है कि सेट पर उनसे तेज कोई और काम नहीं करता है। भोजपुरी सिने जगत में सभी के दिलों पर राज करने वाले और पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह जल्द ही सारेगामा हम‘ भोजपुरी की पांच फिल्मों में नजर आने वाले हैंइसकी अनाउंसमेंट सारेगामा म्यूजिक कंपनी के सीएमडी विक्रम मेहरा ने की। पवन सिंह की पांचों फिल्मों का निर्माण सारेगामा यूडली फिल्म्स के साथ मिलकर करेगी। इन सभी फिल्मों की प्रस्तुति सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर से होने वाली है।

यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह और यूडली फिल्म्स के सिद्धार्थ की मौजूदगी में विक्रम मेहरा ने दी। पवन सिंह को जिन पांच फिल्मों के लिए सारेगामा कैंप में एंट्री मिली है उन फिल्मों के नाम हैं- हिदायत खानयोगीरूद्रसनक और बिहार। यह सभी फिल्में अलग-अलग हैं और इसके लिए पवन सिंह ने सारेगामा हम भोजपुरी के साथ-साथ सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा और बद्रीनाथ झा का भी आभार व्यक्त किया है। पवन सिंह ने कहा है कि इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। कर्म ही पूजा है। चाहे वह सिंगिंग हो या एक्टिंग हो हम पूरी तन्मयता के साथ इसे करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *