वेस्टइंडीज ने सीरीज में भारत को धोया।

बहुत दिनों बाद किसी क्रिकेट मैच भारतीय टीम बुरी तरह हार गई। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला विकेट से हार गई और इसी के साथ यह सीरीज भी 3-2 से गंवा दी। टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी से लेकर लचर गेंदबाजी ने काफी निराश किया। सीरीज गंवाने के बाद भारतीय फैंस नाराज हो गएऔर टीम इंडिया के युवा कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया। पूरी सीरीज की बात करें तो भारत पहले दो टी20 मुकाबले हार गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 2-2 से बराबरी कर ली। भारत के पास सीरिज जीतने का बेहतरीन मौक़ा थालेकिन वेस्टइंडीज ने पांचवें और अंतिम मुकाबले में भारत को आठ विकेट से बुरी तरह हराकर भारतीय फैंस को निराश कर दिया। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या अपने डिसीजन को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आए। 

अंतिम मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विकेट खोकर 165 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 45 बॉल पर 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने उस दौरान चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 27 रनों की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 166 रन चाहिए थे। जिनके बल्लेबाजों ने विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल करते हुए मैच जीत लिया और सीरीज भी अपने नाम कर ली। ब्रैंडन किंग ने नाबाद 55 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 47 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में सिर्फ स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवर में 18 रन देकर विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल कियालेकिन भारत को सीरीज जितवाने में नाकाम रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *