दुनिया में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है भारत की अर्थव्यवस्था दिनोंदिन मजबूत तो हो ही रही है बल्कि देश में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट की प्रक्रिया बहुत कम हो गई है। यही कारण है कि देश की अर्थव्यवस्था कुंलाचें भर रही है। अब भारत 3,750 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पहले नंबर पर है अमेरिका, दूसरे पर चीन, तीसरे पर जापान और चौथा स्थान जर्मनी का है। लेकिन परचेजिंग पावर पैरिटी, PPP, (Purchasing Power Parity) के हिसाब से देखें तो इस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार इस लिस्ट में अमेरिका नहीं, बल्कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। परचेजिंग पावर पैरिटी के मामले में चीन 30.3 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, अमेरिका 25.4 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोमनी है। परचेजिंग पावर पैरिटी से तुलना करने पर भारत 11.8 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है।

परचेजिंग पावर पैरिटी
परचेजिंग पावर पैरिटी देशों के बीच इकोनॉमिक प्रोडक्टिविटी और स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग की तुलना करने के लिए एक पॉपुलर माइक्रो इकोनॉमिक एनालिसिस मैट्रिक है। पीपीपी एक इकोनॉमिक थ्योरी है, जो ‘बास्केट ऑफ गुड्स‘ एप्रोच के जरिए विभिन्न देशों की करेंसीज के बीच तुलना करने में काम आती है। सरल भाषा में समझें तो पीपीपी वह थ्योरेटिकल एक्सचेंज रेट है, जिससे आप समान वस्तुओं और सेवाओं को किसी भी देश में खरीद सकते हैं। यह किसी देश की करेंसी की परचेजिंग पावर के बारे में बताती है। उदाहरण के लिए भारत में जो सामान 1000 रुपये में खरीदा जा सकता है, उस सामान के लिए अमेरिका में कितने डॉलर देने होंगे या किसी दूसरे देश में कितनी मुद्रा देनी होगी, यही परचेजिंग पावर पैरिटी है। परचेजिंग पावर पैरिटी से तुलना करने पर भारत 11.8 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन ही हैं। इस लिस्ट में जापान चौथे नंबर पर है। साथ ही रूस 5.32 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है। जर्मनी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। परचेजिंग पावर पैरिटी के मामले में इंडोनेशिया सातवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। इस लिस्ट में फ्रांस नौवें, यूके दसवें, कनाडा 16वें और ऑस्ट्रेलिया 19वें स्थान पर है।