फुलपरास में जदयू की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन और एमएलसी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फुलपरास (मधुबनी, बिहार): रविवार, 27 सितंबर को फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के बेलहा स्थित कर्पूरी सभागार में घोघरडीहा एवं फुलपरास प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश कामत ने की, जबकि मंच संचालन फुलपरास प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल शामिल हुईं। वहीं वरिष्ठ जदयू नेता ई. शैलेन्द्र कुमार मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से “नीतीश के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में हरी सुल्तानिया, कैलू मंडल, देव नारायण वर्मा, कमलेश रॉय, दीपक मंडल, रामचंद्र मंडल, रामचंद्र सिंह, ई. रितेश मंडल, विश्वनाथ कामत सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *