बथनाहा विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मंत्री शीला मंडल ने की शिक्षकों के साथ चर्चा

घोघरडीहा (मधुबनी)। बिहार सरकार की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह फुलपरास विधानसभा क्षेत्र की विधायक शीला मंडल ने घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, बथनाहा में आयोजित शिक्षा समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के साथ विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने, विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा, अनुकूल शैक्षणिक वातावरण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक अवसर प्राप्त हों। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(Santosh kumar)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *