वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 नवंबर को गुरुवार है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 25 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार को साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। मन अशान्त हो सकता है।