मुंबई एक बार फिर दहलने से बच गई!

क्या मुंबई फिर एक बार फिर दहलने से बच गई या मामला कुछ और ही है! सूचना के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में तीन एके 47 राइफल और कारतूस भी मिले हैं। हरिहरेश्वर तट पर नाव कैसे पहुंची। हथियारों को यहां लाने का क्या मकसद था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने के बाद 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों की याद ताजा हो गई है क्योंकि 12 मार्च 1993 को मुंबई में दो घंटे के भीतर सिलसिलेवार 12 बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 713 लोग घायल हो गए। मुंबई बम धमाके की घटना को अंजाम देने के लिए रायगढ़ में ही आरडीएक्स, गोला-बारूद और अन्य हथियारों की खेप आई थी।
ठीक उसी तरह की घटना फिर दोहराई गई है जब रायगढ़ में दो नाव मिली हैं। दोनों नावों में कोई शख्स नहीं मिला है। पुलिस ने नाव से तीन एके 47, जिंदा कारतूस, लाइफ जैकेट्स और संदिग्ध सामान बरामद किया है। नाव का पंजीकरण ब्रिटेन का बताया जा रहा है, जबकि नाव में रखे एके-47 के बाक्स पर ओमान की किसी कंपनी का नाम लिखा है। संदिग्ध नाव मिलने के बाद मुंबई और पड़ोसी रायगढ़ जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस संदिग्ध नावों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फट गया था, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *