आलिया भट्ट का हॉलीवुड में कदम, बनी विलेन।

आज की युवाओं की पसंद और हॉट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हॉलीवुड में शानदार कदम रखा है। आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर देख इंडियन फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दो गुना बढ़ रहा है क्योंकि मूवी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट विलेन के अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां…गैल गैडोट की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट ने केया धवन नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जो बर्बादी फैलाना चाहती है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड में अबतक लीड यानी एक हीरोइन का किरदार निभा रही थीं। लेकिन हॉलीवुड में एंट्री उन्होंने विलेन बनकर ली है। आलिया भट्ट पहली ही हॉलीवुड फिल्म में एक्शन के साथ-साथ धांसू विलेनगिरी करती नजर आने वाली हैं। हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर में आलिया भट्ट खतरनाक इरादे और हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ हार्ट ऑफ स्टोन की जान गैल गैडोट फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट बनी हैं जिनके लिए उनका मिशन ही सबकुछ हैजहां वह फैमिली दोस्त और किसी तरह का रिश्ता निभाने में विश्वास नहीं रखती हैं। ट्रेलर की शुरुआत गल गैडोट से होती हैजो कि एजेंट के रोल में हैं। इसके बाद कुछ एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट के मुश्किल से चार या पांच सीन ही दिखाए गए हैं। उनका लुक और बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि नाम मात्र रोल में भी उन्होंने जान फूंकी होगी। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिल दहलाने वाला है। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गौरतलब है कि हार्ट ऑफ स्टोन‘ आलिया की पहली इंग्लिश फिल्म है। वर्कफ्रंट की बात करे तो इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट की झोली में धर्मा प्रोडक्शन्स की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ है। इस फिल्म में एक्ट्रेस गली ब्वॉय‘ को स्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *