जौहर की ‘रॉकी और रानी’ नहीं कर सकी कोई कमाल!

अपने निर्देशन में कमाल की फ़िल्में देने वाले करण जौहर एक लम्बें अंतराल के बाद रॉकी और रानी फिल्म लेकर आये। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने काम किया है। जबकि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं लेकिन कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को पसंद तो आ रही है लेकिन गली बॉय‘ के अभिनव की चमक गायब है। फिर भी कह सकते हैं कि ये स्टार्स जोड़ी अपना जादू चलाने में कुछ हद तक कामयाब हो रही है। वहीँ, अपनी इस फिल्म के निर्देशन से करण जौहर ने करीब 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन तो शानदार रहा लेकिन वीकडेज शुरुआत के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई और लगातार नीचे लुढ़कती दिखी।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर काम करने वाली साइट के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इससे पहले यानी छठे दिन फिल्म ने 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कुल मिलाकर फिल्म ने देशभर में अब तक 73.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकिइंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसे 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने में अभी वक्त है। इस फिल्म नें पहले दिन सोमवार को 11.1 करोड़ रुपये की कमाई कीजबकि शनिवार को यानी दूसरे दिन 16.05 करोड़ और तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाए। वीकडेज के साथ ही फिल्म की कमाई घटी और इसके सोमवार को 7.02 करोड़मंगलवार को 7.3 करोड़ और बुधवार 6.9 करोड़ की कमाई की। 160 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 6 दिनों में अब तक अपनी लागत नहीं वसूल पाई है। फिल्म ने कुल 6 दिनों में दुनिया भर में अब तक 130 करोड़ रुपये की कमाई की है और 6 दिनों में भारत में ग्रॉस कलेक्शन 79.50 करोड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *