न्यूयॉर्क सबसे महंगा और ढाका सबसे सस्ता शहर।

कई ऐसे संस्थान होते हैं जो समय-समय पर यह जानकारी जुटाते रहते हैं कि दुनिया में सबसे महंगा शहर कौन है, सबसे सस्ता शहर कौन है? जबकि इस तरह के आकलनों के मानदंड हर बार कुछ अलग-अलग प्रकार के होते हैं। इस बार World of Statistics ने कुछ आंकड़ों के आधार पर बताया है कि इन शहरों की स्थिति क्या है? इसके अनुसार दुनिया में मकान का सबसे ज्यादा किराया न्यूयॉर्क में है। अमेरिका के इस शहर में वन बैडरूम अपार्टमेंट का मंथली रेट 3,789 डॉलर है। इंडियन करेंसी में देखें तो न्यूयॉर्क का यह किराया 3,14,322 रुपये बैठता है। इस लिस्ट में सिंगापुर दूसरे नंबर पर है। इस एशियाई देश में आपको सिटी सेंटर में एक बेडरूम 3,454 डॉलर के मंथली रेंट पर मिल जाएगा। रेंट के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 महंगे शहरों की बात करें तो इनमें सात अमेरिका के हैं। इनमें न्यूयॉर्क के अलावा सैन फ्रांसिस्को, ब्रुकलिन, बोस्टन, सैन डिएगो, मियामी और सैन होजे शामिल हैं। टॉप 10 में इसके अलावा बरमूडा के हैमिल्टन और जर्मनी के ज्यूरिख को जगह मिली है।

World of Statistics के मुताबिक दुनिया के 13 शहरों में वन बैडरूम अपार्टमेंट का मंथली रेंट 2,500 डॉलर से ज्यादा है। इनमें जॉर्ज टाउन, लॉस एंजिलिस और लंदन शामिल हैं। लंदन के सिटी सेंटर में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट का मंथली रेंट 2,614 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 2,16,848 रुपये बैठती है। हॉन्ग कॉन्ग में यह 2,274 डॉलर, डबलिन में 2,121 डॉलर, सिडनी में 2,114 डॉलर, दुबई में 1,976 डॉलर, पेरिस में 1,411 डॉलर, टोक्यो में 974 डॉलर और शंघाई में 930 डॉलर है। जहां तक भारत का सवाल है तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 570 डॉलर यानी 47,285 रुपये है। मुंबई रेंट के हिसाब से देश का सबसे महंगा शहर है लेकिन दुनिया में इसकी रैंकिंग 351वीं है। दिल्ली में वन बेडरूम अपार्टमेंट का रेंट मुंबई की तुलना में आधे से भी कम है। दिल्ली में आपको 245 डॉलर यानी 20,324 रुपये के मंथली रेंट पर एक बेडरूम का अपार्टमेंट मिल जाएगा। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और बांग्लादेश की ढाका में मंथली रेंट सबसे कम है। इस्लामाबाद में यह 152 डॉलर और ढाका में 135 डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *