छपरा में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी की हत्या, लाश दफ़न।

बिहार के छपरा में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले में एक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में कर दी गई। जानकारी के अनुसार एक युवक जिसका नाम कुणाल सिंह है, जो सहजीतपुर थाना के बंगाली पट्टी का रहने वाला है। वह उसी गाँव की एक लड़की जिसका नाम मनीषा है, से प्रेम करता था। समय-समय पर दोनों चोरी-चुपके मिला करते थे। यह बात धीरे-धीरे घर वालों को पता चल गई। जिससे लड़की के घर वाले काफ़ी नाराज थे। बीते शुक्रवार (11/08/23) को कुणाल सिंह की मनीषा से आखरी बार बात हुई और उसके बाद कुणाल सिंह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया था। जबकि जब लड़के के परिजनों ने काफ़ी ख़ोजबीन किया तो पता चला कि कुणाल सिंह के साथ मनीषा भी गांव से गायब थी और इसी वजह से यह बात फ़ैल गई कि दोनों प्रेम प्रसंग में फरार हो गए हैं। लेकिन जब लड़की के परिजनों ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया तब लड़के वालों को शक हुआ और उन्होंने कुणाल सिंह की तलाश शुरू की। जिसके बाद इस खौफनाक कांड का खुलासा हुआ। शक के आधार पर बंगाली पट्टी के पास नहर किनारे कुणाल के लाश के दफन होने के शक पर वहां खुदाई की गई तो वहां से कुणाल की लाश बरामद की गई। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मामला सहजीतपुर थाना के बंगाली पट्टी गांव का है। जहां कुणाल सिंह का प्रेम प्रसंग उसी गांव की रहने वाली मनीषा कुमारी के साथ चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी शुरू की लेकिन लड़की और उसके परिवार वाले फरार हो चुके हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *