पटना (बिहार) :- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दिया है । उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा हैं ” हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सत्य, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहे, यही शुभकामना है”।
संतोष कुमार