पटना:- राजद बिहार सरकार को घेरने के लिए अब सड़को पर उतरने का मन बना लिया है. इसकी शुरुआत 9 जून को होगी जहां पर बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयो पर कार्यकर्ताओ के द्वारा घोर प्रदर्शन किए जाएंगे. उसके बाद 17 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद नेता लक्ष्मेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में मंहगाई, बेरोजगारी,गरीबी, भ्रष्ट व चौपट कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ 9 और 17 जून को प्रदर्शन करने का निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्येक जिला में राजद के दिग्गज नेताओ को प्रभारी नियुक्त किया गया है.
राजद ने पत्र जारी करते हुए अपने सभी जिला अध्यक्षों, जिला महासचिवों, विधायको, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों एवं संगठन के सभी पदाधिकारीयों को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम में निश्चित तौर पर उपस्थित होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें.
संतोष कुमार