फुलपरास (मधुबनी-बिहार) :- सक्सेस साइंस एंड आर्ट्स क्लासेस संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई और उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक मोहम्मद महताब आलम ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता का दर्जा दिया। वास्तव में शिक्षक ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मुरारी यादव ने कहा कि सुदूर इलाके में स्थित इस तरह के शैक्षणिक संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करने पर भी विशेष ध्यान दे, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना भी सीख सकें।
इस अवसर पर संस्थान के सह-निदेशक गोविंद सर, परशुराम सर सहित अन्य शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Santosh Kumar