नरेन्द्र मोदी अपने बेहतर कार्यशैली और कुशल कूटनीति के चतुर माने जातें हैं। वे हमेशा ही कुछ ऐसा करने के लिए जाने जाते हैं जिससे सभी का ध्यान अनायास खींच जाता है। अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति बाइडेन ने जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत सत्कार किया वो बहुत ही भव्य और आकर्षक था। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को AI लिखी टी-शर्ट गिफ्ट दी। इस पर लिखा है- ‘The Future is AI’, यानी AI भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है। PM ने एक दिन पहले अमेरिकी संसद में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए कहा था कि- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। यानी भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को आगे बढ़ाना हमारी प्रतिबद्धता है। पिछले कुछ वर्षों में, AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काफी प्रगति हुई है। साथ ही, दूसरे AI- अमेरिका और इंडिया में और भी महत्वपूर्ण विकास हुए हैं। बाइडेन के इस गिफ्ट को उनकी स्पीच से जोड़कर देखा रहा है। जब राष्ट्रपति बाइडेन ने मोदी को यह टी-शर्ट गिफ्ट की, उस समय माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एपल के CEO टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई कंपनियों के CEOs मौजूद थे।

PM मोदी ने ट्विटर पर गिफ्ट की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘भविष्य एआई का है, चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या अमेरिका-भारत।‘ प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि जब हम एक साथ मिलकर काम करते हैं तो हमारे राष्ट्र मजबूत होते हैं। साथ ही पूरी दुनिया को फायदा पहुंचता है। अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने रोनाल्ड रीगन सेंटर पहुंचे। यहां लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद पुरस्कार विजेता इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाया। PM ने कहा- यहां मुझे हिंदुस्तान के हर कोने के लोग नजर आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने PM नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा। मोदी का अमेरिका दौरे का यह तीसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने डिनर के लिए आभार जताया। मोदी और बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास, साझेदारी के लिए टोस्ट किया।