पीएम मोदी बने “रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार”

स्वीडन ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’।

अब तक 31 वैश्विक सम्मानों से अलंकृत होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान को नया आयाम दिया है।

यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की उत्तरोत्तर बढ़ती प्रतिष्ठा की एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति है जो हर भारतवासी अनुभव कर रहा है।स्वीडन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित किया जाना भारत के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व की स्वीकृति नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक भी है।


प्रधानमंत्री मोदी अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं, जो विश्व मंच पर भारत की मजबूत होती भूमिका और प्रभाव को दर्शाता है। विभिन्न देशों द्वारा लगातार दिए जा रहे ये सम्मान भारत की कूटनीतिक सफलता, सांस्कृतिक प्रभाव और वैश्विक नेतृत्व क्षमता की स्पष्ट अभिव्यक्ति हैं।


स्वीडन का यह सर्वोच्च सम्मान भारत-स्वीडन संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और तकनीक के क्षेत्र में एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभर रहा है।
देशभर में इस सम्मान को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। हर भारतीय इसे राष्ट्र के गौरव और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख के रूप में देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *