फुलपरास (मधुबनी)। फुलपरास प्रखंड के गोढ़ियारी गांव निवासी एवं समाज के सम्मानित बुजुर्ग अजब लाल यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय अजब लाल यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोढ़ियारी में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उन्हें उनके सुपुत्र उपेंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक एवं सामाजिक-राजनीतिक लोग शामिल हुए।
अपने दादा के निधन से उनके पौत्र सुरेंद्र यादव एवं शत्रुघ्न यादव (फुलपरास प्रखंड जदयू के बीस सूत्री सदस्य) काफी मर्माहत हैं। दोनों ने अपने दादा के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा कि अजब लाल यादव परिवार के अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
स्वर्गीय अजब लाल यादव के निधन पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल, झंझारपुर लोकसभा सांसद रामप्रीत मंडल, जदयू नेता इंजीनियर शैलेंद्र मंडल, फुलपरास प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक मंडल, घोघरडीहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामनरेश कामत, मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा, जदयू नेता संजय मंडल, उपेंद्र नारायण कामत, मग्नू सिंह, अशोक कापर, मिहिर झा, दीपक मंडल, अभय मंडल, कौशलेंद्र पासवान, विनीत सेन, भोला सिंह, किशोर मंडल, राकेश राय, भजन राय, रितेश मंडल, प्रमोद मंडल, गणेश यादव, तेज नारायण कामत, मुखिया नागेश्वर शाह, पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, बालाकांत यादव, मनीष यादव, वीरेंद्र यादव, शिवेंद्र झा, आदित्य झा, भागवत यादव, दिलीप कामत, सुशील यादव, सुरेंद्र पासवान, महेश यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
शोक व्यक्त करते हुए सभी नेताओं एवं समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
(संतोष कुमार)